उत्तर प्रदेश सरकार ने ललितपुर के जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी का स्थानांतरण बहराइच जिले में कर दिया है। त्रिपाठी 2 सितंबर 2023 से ललितपुर में तैनात थे और 21 महीने 25 दिन तक इस पद पर रहे। उनके स्थान पर 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अमनदीप डुली को ललितपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

अमनदीप डुली वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष सचिव, एपीसी शाखा, लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। अक्षय त्रिपाठी के कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धि रही कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के तीन गांवों में 100 प्रतिशत मतदान कराने का रिकॉर्ड बनाया। यह स्थानांतरण सोमवार की रात को किया गया।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
