लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया है. मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा. लेकिन मैच की शुरुआत से पहले ही इकाना पर धुंध छाने लगी. अंपायर ने पांच अलग-अलग समय पर निरीक्षण किए लेकिन आखिरी निरीक्षण के बाद भी जब स्थिति बेहतर नहीं हुई तो मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया.
भारत यहां से सीरीज तो नहीं हारेगा. टीम इंडिया सीरीज में अभी 2-1 से आगे है. अगर अहमदाबाद का मैच भारत जीत जाता है तो सीरीज 3-1 से जीतेगा, नहीं तो यह सीरीज 2-2 पर खत्म होगी.
Video Journalist: Utkarsh Kumar
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
