भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जून तक इंग्लैंड के ‘द ओवल’ में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा. अह इस फाइनल से पहले बड़ी अपडे सामने आई है. दरअसल ये मुकाबला ड्यूक नहीं बल्कि किसी और गेंद से खेला जाएगा.
WTC Final : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जून तक इंग्लैंड के ‘द ओवल’ में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा. जिसे लेकर सभी के मन में उत्साह है, फिलहाल दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग भारत में खेली जा रही है. जहां पर भारत समेत विश्व भर के खिलाड़ी अपना जलावा दिखा रहे हैं. आईपीएल का फाइनल 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाना है. जिसके तुंरत बाद ही टीम इंडिया के खिलाड़ी WTC फाइनल के लिए इंग्लैंड उड़ान भरेंगे. लेकिन इसी बीच इस हाई वॉल्टेज मुकाबले से पहले बड़ी अपडेट सामने आई है. दरअसल ये मुकाबला इंग्लैंड की धरती पर खेला जाना है और इंग्लैंड में ड्यूक गेंद का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं इसमें ट्विस्ट ये है कि ये फाइनल भले ही इंग्लैंड में खेला जाने वाला है. लेकिन यहां पर ड्यूक नहीं बल्कि कूकाबुरा गेंद का इस्तेमाल इस मैच में किया जाएगा. दोनों ही टीमों ने ड्यूक के बजाय ऑस्ट्रेलियन कंडीशन्स में इस्तेमाल की जाने वाली गेंद कूकाबूरा से फाइनल मुकाबला खेलने पर सहमति जताई है.
ऐसे में पहली बार इंग्लैंड कंडीशन्स में भारतीय टीम कूकाबूरा गेंद से खेलते हुए नज़र आएगी. भारतीय टीम दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलती हुई नज़र आएगी. पहली बार 2021 में खेले गए फाइनल में भारत को न्यूज़ीलैंड से हार मिली थी.
The Test Mace 😍
Australia legend Ricky Ponting unveiled the trophy for the #WTC23 Final today in the company of some future stars! pic.twitter.com/grWcH54zch
— ICC (@ICC) May 19, 2023
कोहली ने कर ली है विराट तैयारी: आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का मानना है कि अगले महीने होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में विराट कोहली के विकेट पर आस्ट्रेलिया के हर गेंदबाज की नजरें होंगी चूंकि उसका आत्मविश्वास आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद काफी बढ़ा है. आस्ट्रेलिया के सफलतम पूर्व कप्तान ने कहा ,‘‘ एक महीने पहले बेंगलोर में आईपीएल मैच के दौरान मेरी विराट से बात हुई और उसने बताया कि वह महसूस कर रहा है कि अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आया है .”
Virat Kohli’s new-found form is going to spell trouble for Australia in the #WTC23 final according to Ricky Ponting.
More ➡️ https://t.co/AigRKzUcXx pic.twitter.com/emkoxZkKxy
— ICC (@ICC) May 19, 2023
कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में आईपीएल में अपना छठा शतक जड़ा और अब तक 13 मैचों में 538 रन बना चुके हैं . विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की गदा के अनावरण के मौके पर पोंटिंग ने कहा ,‘ मुझे यकीन है कि आस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों की नजरें उसके विकेट पर होगी. फाइनल मुकाबला भारत के शीर्षक्रम और आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के बीच रहेगा और बेहतरीन टेस्ट क्रिकेट की सौगात मिलेगी .”
उन्होंने कहा कि भारत को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी. उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल है. केएल राहुल नहीं है और बुमराह की कमी भी खलेगी. लेकिन मोहम्मद शमी फॉर्म में है और उम्मीद है कि दोनों टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश उतार सकेंगी वरना क्रिकेटप्रेमियों को बहुत निराशा होगी. ”
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

