Odisha Coromandel Express Accident: रेल हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत, ओडिशा में एक दिवसीय शोक की घोषणा


ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि बालेश्वर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि राहत बचाव कार्य अभी तक जारी।

दुर्घटना में घायल लोगों के लिए एम्स में की गई व्यवस्था: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हादसे में घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट किया, इमरजेंसी, आईसीयू और ओटी बेड की व्यवस्था के साथ ही सभी डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ को हादसे में घायल लोगों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया गया है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *