इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला ने बताया कि वह बीते सात जून को दवा लेकर लौट रही थी। इस बीच संतोष जावेद सूरज और नीरज ने उसे पकड़कर खींच लिया और एक कमरे में ले गए। जहां चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नीरज ने मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया।

एक महिला ने चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर रुपये और जेवर भी ऐंठ लिए। इसके बाद वीडियो पति और परिवार को भेज दिया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला ने बताया कि वह बीते सात जून को दवा लेकर लौट रही थी। इस बीच संतोष, जावेद, सूरज और नीरज ने उसे पकड़कर खींच लिया और एक कमरे में ले गए। जहां, चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नीरज ने मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया।
फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जेवर और रुपये ऐंठे। इसके बाद नीरज ने अश्लील वीडियो पति और घरवालों को भी भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
