लखनऊ के PGI इलाके में बड़ी वारदात, वृंदावन सेक्टर 19 में प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार की गोली मारकर हत्या


प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार की गोली मारकर हत्या
प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। वृंदावन सेक्टर-19 इलाके में सोमवार देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके दफ्तर में काम करने वाला कर्मचारी घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बेखौफ होकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल कर्मचारी का प्राथमिकी उपचार कराया।

निगोहां टिकरा गांव निवासी अमित कुमार गौतम (35) पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-19 में होम सिटी इंफ्राटेक प्रालि के नाम से उनका दफ्तर है। सोमवार देर शाम करीब 7: 30 बजे वह घर जाने के लिए दफ्तर से निकलकर बाहर आए। उनके कर्मचारी अतुल कुमार ने बाइक स्टार्ट की। जैसी ही अमित उसकी बाइक पर बैठे वैसे ही पीछे से उनके सिर में गोली मार दी। वह खून से लथपथ होकर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने प्रकरण की तफ्तीश शुरू की। जांच में सामने आया कि पीछे से आए बदमाशों ने अमित के सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी गई है। पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया कि वारदात को 32 बोर की पिस्टल से अंजाम दिया गया। गोली आरपार हो गई और बाइक चलाने वाले अतुल की गर्दन को छूते हुए निकल गई। जिससे वह भी जख्मी हो गया।

पुलिस ने प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। चूंकि अमित प्रॉपर्टी का काम करते थे। इसलिए पुलिस को आशंका कि किसी से उनका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद रहा होगा। जिसने उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा भी अन्य कई पहलुओं पर पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। सर्विलांस व सीसीटीवी के जरिये हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। – सैयद अली अब्बास, एडीसीपी पूर्वी

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *