लखनऊ में बीकेटी थाने का SI घूस लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने थाना परिसर से 25 हजार रुपये लेते पकड़ा, जमीन विवाद का मामला


लखनऊ में बीकेटी थाने का SI घूस लेते गिरफ्तार

 

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को एंटी करप्टशन टीम ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। सब इंस्पेक्टर ने जमीन के विवाद को सुलझाने के नाम पर मोटी रकम मांगी थी। मंगलवार दोपहर को एंटी करप्शन टीम ने आरोपी एसआई को पकड़कर मुकदमा दर्ज कराया। वहीं मामले की जानकारी से बीकेटी थाना पुलिस ने इंकार किया है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के बख्शी का तालाब थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पाण्डेय को भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ इकाई की टीम ने 25 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में थाना परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम उन्हें बीकेटी थाना से पैदल खींचते हुए ले गई। बताया गया कि किसी ज़मीन के विवाद के मामले में एक पक्ष से मामला निपटाने के एवज में सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने रुपये की रकम मांगी थी। जिसकी शिकायत एंटीकरप्शन से की गई थी।

बताया जा रहा है कि एंटीकरप्शन टीम एसआई को जानकीपुरम थानाे में ले गई। मंगलवार की दोपहर भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम में तैनात इंस्पेक्टर अधिवक्ता की ड्रेस में किसी काम को लेकर वार्ता कर रहे थे। जिसमें सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने काम करने के बदले 25 हजार रुपए की मांग की। वहीं बीकेटी थाना प्रभारी बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि प्रदीप कुमार पाण्डेय को एंटीकरप्शन टीम कहां ले गई।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *