आजादी के अमृत महोत्सव पर आज रविवार (17 जून) को आपदा के लिए सदैव तत्पर रहने वाली राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की लखनऊ टीम द्वारा ईको गार्डन पार्क के नजदीक सब्जी मंडी कैलाशपुरी में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया गया|

आजादी के अमृत महोत्सव पर आज रविवार (17 जून) को आपदा के लिए सदैव तत्पर रहने वाली राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की लखनऊ टीम द्वारा ईको गार्डन पार्क के नजदीक सब्जी मंडी कैलाशपुरी में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया गयाI इस कार्यक्रम में 11-एनडीआरएफ के महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में NDRF के उप कमांडेंट अनिल कुमार पाल के नेतृत्त्व में आज एनडीआरएफ टीम ने लखनऊ स्थित ईको गार्डन पार्क के नजदीक सब्जी मंडी कैलाशपुरी में पीआरडी जवान, जेल पुलिस, होम गार्ड एवं नगर निगम के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।

नागरिकों को स्वच्छता के लिए जागरूक करते हुए बताया कि स्वच्छता का पालन करना हमारा दैनिक कर्तव्य है, स्वच्छता का कार्य केवल सफाई कार्मिकों का ही नहीं है अपितु हर एक नागरिक का है I हमें अपने चारों और के इलाके को साफ सुथरा रखना है I प्रत्येक नागरिक यदि अपने चारों तरफ के इलाके को साफ रखेगा तो हम स्वस्थ भी रहेंगे ओर हमारा स्वच्छ भारत अभियान सफल बनेगा। इस कार्यक्रम में NDRF टीम के साथ पीआरडी जवान , जेल पुलिस, होम गार्ड एवं नगर निगम के तमाम कार्मिकों ने भाग लिया ओर अपना श्रमदान किया I
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
