UP Police Constable Recruitment 2023: युवाओं के लिए अच्छी खबर, यूपी पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती


उत्तर प्रदेश में 52,699 पदों पर सिपाहियों की सीधी भर्ती होगी। 15 जुलाई तक जारी परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा होगी। प्रदेश पुलिस सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आयोजित करेगी। 25 लाख आवेदन की उम्मीद है।

दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है। प्रदेश पुलिस के इतिहास की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक आगामी 15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी। संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थी, जिनमें सिपाही नागरिक पुलिस के 26,210, फायरमैन के 1007 और पीएसी के 8540 पद शामिल थे। अब इसमें सिपाही नागरिक पुलिस के 15,601 और उप्र विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के 1341 सिपाहियों के पदों को भी शामिल किया गया है। इनका अधियाचन भर्ती बोर्ड को मिला था, जिसका परीक्षण करने के बाद उसे भी शामिल किया गया है।

एक कंपनी आने से निविदा हुई थी निरस्त
बीते नवंबर माह में सिपाही के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी। इसमें केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने ही निविदा में हिस्सा लिया। इसकी वजह से निविदा निरस्त करनी पड़ी। बाद में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की परीक्षा में सेंधमारी के डर से टीसीएस ने अपने हाथ खींच लिए थे।
25 लाख आवेदन आने की उम्मीद
52,699 सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। दरअसल, बीते कई वर्षों से युवा सिपाही बनने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी 23 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इस बार अधिक पदों की वजह से ज्यादा अभ्यथियों के शामिल होने की उम्मीद है।
इन पदों पर होगी भर्तियां
41,811 सिपाही नागरिक पुलिस
8540 सिपाही पीएसी
1007 फायरमैन
1341 सिपाही यूपीएसएसएफ

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *