लखीमपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह परिवहन निगम की अनुबंधित बस पीछे से डंपर में घुस गई। इससे चालक परिचालक समेत आठ सवारियां चोटिल हो गई। वहीं रेउसा व अटरिया में हादसे में अधिवक्ता समेत दो की मौत गई।
गोला डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार की सुबह तीन बजे लखनऊ से सवारियां लेकर गोला जा रही थी। लखीमपुर मार्ग पर ओवरब्रिज के पास मौरंग भरे खड़े डंपर में पीछे से बस घुस गई। इससे बस सवार चालक लखीमपुर के द्वारिकानगर गोला के मुकेश सिंह, परिचालक गोला के राजेंद्र नगर निवासी राजेश सक्सेना, शेखनापुर के लवकुश, विकास वर्मा, प्रतापगढ़ के देवरी के श्यामलाल, बिसवां के भकली देवताना निवासी श्रीधर, बिहार के बक्सर के चेकसा फाइसा के राजा, लखीमपुर के पलिया के गोविंदनगर के राकेश यादव घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में सवार अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

