Delhi: चाकू का डर, शोर मचाने पर मुंह पर वार, फिर कमरे में दुष्कर्म… 10 साल की मासूम के साथ जुर्म की इंतहा


10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के समय बच्ची की मां अस्पताल में थी। घर में अकेली होने के कारण जब बच्ची अपने स्वजन के घर जा रही थी तभी आरोपित ने बच्ची के साथ जबरदस्ती की।

विकासपुरी थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के समय बच्ची की मां अस्पताल में थी। घर में अकेली होने के कारण जब बच्ची अपने स्वजन के घर जा रही थी, तभी आरोपित ने बच्ची के          साथ जबरदस्ती की। शोर-शराबा होने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने तकनीकी छानबीन व सूत्रों की मदद से आरोपित की पहचान कर उसे दबोच लिया। आरोपित का नाम सुनील उर्फ सन्नी है। इसके खिलाफ             पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी हुई है। छानबीन जारी है।

   बच्ची को दिखाया चाक

मामला सोमवार का है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। सोमवार को बच्ची की मां को उपचार के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल जाना था। दोपहर को जब बच्ची अपनी चाची के पास जा रही थी, तभी रास्ते में सुनील मिला। सुनील        बच्ची को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा।

बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपित ने चाकू दिखाकर उन्हें चुप रहने को कहा। वह बच्ची को एक कमरे की ओर लेकर गया और जबरदस्ती करने लगा। स्वजन का आरोप है कि जब बच्ची ने शोर मचाया तब आरोपित ने उसका मुंह          बंद   कर दिया। बच्ची का विरोध बढ़ता देख आरोपित ने बच्ची के मुंह पर वार भी किया।

   घटना के विरोध में प्रदर्शन

घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त आक्रोश था। लोगों की मांग थी कि आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मांग को लेकर लोगों ने विकासपुरी एलिवेटेड रोड के नीच विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने लोगों         को समझाया, जिसके बाद लोग शांत हुए।

   ऐसे पकड़ में आया आरोपित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और आरोपित की तलाश शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। सूत्रों के माध्यम से पुलिस ने आरोपित के बारे में जानकारी एकत्रित की।            एकत्रित प्रयास के बाद पुलिस आरोपित की पहचान करने में सफल हुई। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपित ई रिक्शा चलाता है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *