गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख के इनामी रहे मनोज आसे की ढाई करोड़ की संपत्ति जब्त की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। संपत्ति चिन्ह्नित कर उसको जब्त करने का आदेश पुलिस आयुक्त न्यायालय ने दिया।
ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख के इनामी रहे मनोज आसे की ढाई करोड़ की संपत्ति जब्त की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। संपत्ति चिन्ह्नित कर उसको जब्त करने का आदेश पुलिस आयुक्त न्यायालय ने दिया।मनोज पर हत्या, लूट के दस से अधिक आपराधिक मुदकमें दर्ज है। मनोज मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव का रहने वाला है। वह डी 140 गैंग का सरगना है। दो महीने पहले मनोज को स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा था। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि दनकौर कोतवाली में वर्ष 2014 में मनोज के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि उसका ओमेक्स एनआरआइ सिटी में फ्लैट है जिसकी कीमत ढाई करोड़ के करीब है। यह संपत्ति बदमाश ने जरायम की दुनिया से अर्जित किए गए धन से खरीदी थी। मनोज की पत्नी के नाम ढाई करोड़ के फ्लैट पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर प्रॉपर्टी जब्त की सील लगा दी है।
लगातार टूट रही आर्थिक कमर
संगठित अपराध की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम लगातार जारी है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस पिछले साढ़े तीन साल में माफिया की 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति अब तक जब्त कर चुकी है। एक सप्ताह पहले भी सपा नेता चमन भाटी की हत्या के मामले में जेल में बंद योगेश डाबरा की एक करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

