UP Board: यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में फिर बड़ा बदलाव, वीर सावरकर समेत 50 महापुरुषों से जुड़े अध्याय किए गए शामिल 


UP Board: उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। एक बार फिर पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब छात्र वीर सावरकर समेत 50 महापुरुषों को विषय में पढ़ेंगे। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड यानी यूपी बोर्ड ने अपने पाठ्यक्रम में एक और बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सिलेबस में महान स्वतंत्रता सेनानी विनायम दामोदार सावरकर यानी वीर सावरकर समेत 50 महापुरूषों के अध्याय को शामिल किया है। अब यूपी बोर्ड में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं तक के छात्र इन महापुरूषों की जीवनगाथा के बारे में पढ़ेंगे और समाज और देश को इनके द्वारा दिए गए योगदानों के बारे में जानेंगे। ये बदलाव इसी सत्र  से अमल में आ जाएगा।

9वीं – कक्षा 9 के सिलेबस में वीर सावरकर, चंद्रशेखर आजाद, वीर कुंवर सिंह, बिरसा मुंडा, विनोभा भावे, ईश्वरचंद विद्यासागर, गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फूले, छत्रपित शिवाजी महाराज, बेगम हजरत महल, जगदीश चंद्र बोस और श्रीनिवास रामानुजन शामिल हैं।

10वीं – कक्षा 10वीं के सिलेबस में मंगल पांडेय, खुदीराम बोस, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, ठाकुर रोशन सिंह, लोकमान्य तिलक, सुखदेव और गोपाल कृष्ण गोखले शामिल हैं।

11वीं – 11वीं कक्षा के छात्र शहीद ए आजम भगत सिंह, संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, डॉ. होमी जहांगीर भाभा, सरदार बल्लभ भाई पटेल, राम प्रसाद बिस्मल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, महामना मदन मोहन मालवीय, महाबीर जैन, सरोजनी नायडू, महर्षि पतंजलि, नाना साहेब, राजा राम मोहन राय, अरविंद घोष की जीवनी पढ़ेंगे।

12वीं – वहीं, 12वीं के छात्र गुरू नानक देव, रविंद्रनाथ टैगोर, रामकृष्ण परमहंस, राजगुरू, बंकिम चंद्र चटर्जी, महारानी लक्ष्मीबाई, अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी, आर्यभट्ट, रामानुजाचार्य, आदि शंकराचार्य, महाराणा प्रताप, आर्यभट्ट, पाणिनी, सीवी रमण, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी  पढ़ेंगे।

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *