बिजनौर में गुरुवार सुबह कासमपुरगढ़ी में एक बगीचे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान बिहान निवासी ललिता के रूप में हुई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार सुबह कासमपुरगढ़ी में एक बगीचे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सीरबासुचंद मे सुबह सवेरे नरेश के बाग के पास महिला(55) का शव मिलने से गामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इस की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का परीक्षण किया। मृतका की पहचान ललीता देवी के रूप मे हुई, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उसकी क्षेत्र मे शादी हुई थी। उसका एक पुत्र बिहार में रहता है, जबकि एक पुत्री रेखा की शादी गांव सीरबासुचंद मे रवि के साथ हुई है। पुत्री रेखा को भी उसकी मौत के बारे में कुछ पता नही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। फिलहाल अफजलगढ पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
