ससुराल में महिला से जबरदस्ती: ससुर और देवर ने कपड़े फाड़े, दुष्कर्म करने का किया प्रयास; पति-सास ने ढाए जुल्म


आरोप है कि सास ने उनके सारे गहने हड़प लिए। इसके बाद भी ससुराली नहीं माने। देवर और ससुर ने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

 

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने देवर और ससुर पर छेड़छाड़ करने, कपड़े फाड़ने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति व सास से शिकायत करने पर उन्होंने उनकी ही पिटाई की। महिला का कहना है कि 2008 में उनकी शादी विजयनगर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे थे। उन्होंने पति को कार दिलवाई और अपने नाम का एक प्लॉट भी पति के नाम कर दिया। आरोप है कि सास ने उनके सारे गहने हड़प लिए। इसके बाद भी ससुराली नहीं माने। देवर और ससुर ने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। एसीपी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *