टला बड़ा हादसा ,फलकनुमा एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लगी आग; सभी यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया


ई दिल्ली, पश्चिम बंगाल से शिकंदराबाद जा रही फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को आग लग गई. आग लगने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई. देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि ट्रेन के तीन डिब्बे जलकर खाक हो गए

]

हालांकि, गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि फलकनुमा एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल से शिकंदराबाद के लिए रवाना हुई थी. शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तेलंगाना के नलगोंडा के पास पगडिपल्ली में ट्रेन में आग लग गई. देखते ही देखते आग तीन डिब्बों में फैल गई. आग के चलते S4, S5 और S6 डिब्बे जलकर खाक हो गए. आग लगने के बाद यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया गया. अब उन्हें दूसरी ट्रेन से भेजा जा रहा है.

अभी ट्रेन में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. रेलवे ने जांच शुरू कर दी है. रेलवे की ओर से बताया गया कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है. हादसे के वीडियो सामने आए हैं. इनमें देखा जा सकता है कि ट्रेन की बोगियां धू धू कर जल रही हैं.

 

 

 

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *