Sitapur Crime News: अवैध संबंध के चलते हुई थी मैकेनिक की हत्या, थाने के पास मारी थी गोली; 13 के खिलाफ केस दर्ज


सीतापुर में अवैध संबंधों के चलते एक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोहल्ले की ही औरत से प्रेम प्रसंग का ये मामला था। गौर करने वाली बात ये है कि जहां मैकेनिक को गोली मारी गई वो जगह थाने से काफी करीब थी। इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस ने 13 आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

 

 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में अवैध संबंधों के चलते एक मैकेनिक की हत्या कर दी गई। मोहल्ला किसानी टोला मोड़ के पास गुरुवार की रात बैटरी मैकेनिक की गोली मारकर हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई। पुलिस ने 13 आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। किसानी टोला के रमेश मौर्य बीसीएम अस्पताल के निकट एजाज हसन की बैट्री व इनवर्टर की दुकान पर काम करता था। गुरुवार की रात नौ बजे दुकान का काम खत्म होने पर घर जा रहा था। किसानी टोला मोड़ के पास ठेले पर मूंगफली खाने लगा। उसी समय उसके सिर में गोली मार दी गई।

अस्पताल में घोषित किया मृत

पुलिस रमेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां मृत घोषित कर दिया गया था। घटना स्थल किसानी टोला मोड़ थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर है। एक तरफ थाना दूसरी तरफ शेख सराय पुलिस चौकी है। घटना के बाद एसपी, एएसपी व सीओ ने मौके पर जांच की।

वीडियो में जताई थी हत्या का अंदेशा

रमेश के मोबाइल में पुलिस को वीडियो मिला। इसमें रमेश ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। इसमें कहा है कि किसानी टोला का अयान उसे आए दिन हत्या का धमकी देता है। उसकी हत्या होती है तो अयान व उसके साथ जिम्मेदार होंगे। इसमें अयान के साथ अतीक, लईक, पूर्व सभासद सलीम, कलीम, रमजानी, मंसूरे, अलीम, गुलाम का भतीजा, सोजब, जमील, पांडेय उर्फ मकसूद, सफीक ड्राइवर आदि चार दर्जन लोग उसकी हत्या की योजना बना रहे हैं।

13 लोगों के खिलाफ दर्ज है हत्या का केस

रमेश मौर्य की पत्नी राजेश्वरी की तहरीर पर वीडियो में जिन नामों का जिक्र किया गया है। ऐसे 13 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की पृष्ठभूमि में अवैध संबंध सामने आए हैं। मोहल्ले की रुखसाना नाम की महिला से रमेश के अवैध संबंध होने की बात पता चली है। आरोपितों में रुखसाना का बेटा भी शामिल है। प्रकरण की जांच की जा रही है।- अरविंद सिंह, थानाध्यक्ष खैराबाद

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *