Robert Vadra: क्या प्रियंका लड़ेंगी 2024 का लोकसभा चुनाव? रॉबर्ट वाड्रा बोले- उन्हें संसद में होना चाहिए


उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस को देश की कई पार्टियों का अच्छा साथ मिल गया है और हम भाजपा को 2024 में कड़ी टक्कर दे पाएंगे। लोग देश में बदलाव और प्रगति चाहते हैं। उनके पास स्मृति ईरानी की बकवास सुनने के लिए समय नहीं है।

 

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी के चुनाव लड़ने की वकालत की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि प्रियंका को संसद में होना चाहिए। उन्हें निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास वो सभी योग्यताएं हैं, जो एक अच्छे नेता में होनी चाहिए। वह वहां अच्छा काम करेंगी।  वह वहां होने की हकदार हैं। इसलिए मैं निश्चित रूप से चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी इसे मानेगी और उनके लिए बेहतर तैयारी करेगी।

स्मृति ईरानी पर साधा निशाना

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर कहा कि नकारात्मक सोच वाले लोग जहां भी होंगे, सिर्फ नकारात्मकता ही फैलाएंगे और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग संसद में भी हैं। उनके पास महिलाओं और बच्चों की बेहतरी के लिए काम करने वाला मंत्रालय है। फिर भी वे संसद में नकारात्मकता फैलाने के अलावा मणिपुर के बारे में क्या बात करती हैं। वे उस व्यक्ति के बारे में कुछ कहती हैं, जो वहां मौजूद भी नहीं हैं। मैं संसद से दूर रहता हूं।

केंद्र सरकार को भी घेरा

उन्होंने कहा कि मैं राजनीति से जुड़ी किसी भी बात पर तभी बात करता हूं, जब सरकार मेरा नाम लेती है। नौ साल हो गए इस सरकार को सत्ता में आए हुए, जब भी सरकार किसी मुद्दे पर घिरती है, उन्होंने हमेशा मेरे नाम का मेरा इस्तेमाल किया। उन्होंने जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मेरे नाम का सहारा लिया। इसलिए मैं इसके खिलाफ लड़ूंगा।

कांग्रेस को देश की कई पार्टियों का अच्छा साथ मिला

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस को देश की कई पार्टियों का अच्छा साथ मिल गया है और हम भाजपा को 2024 में कड़ी टक्कर दे पाएंगे। लोग देश में बदलाव और प्रगति चाहते हैं। उनके पास स्मृति ईरानी की बकवास सुनने के लिए समय नहीं है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *