लखनऊ के निगोहां में शनिवार सुबह ईंट से कुचल कर घर के बरामदे में सो रहे अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह पास के बाग में अधेड़ का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य एकत्र किये। डीसीपी विनीत जायसवाल ने बताया मुकदमा दर्ज कर हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमों को तेनात किया गया है।

निगोहां के पुरहिया गांव में एक अधेड़ की ईट से कुचल कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव उसके घर से 100 मीटर दूरी पर सड़क किनारे मिला। घटना की सूचना पर निगोहा पुलिस के साथ ही डीसीपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।इस हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। साथ ही, घटनास्थल पर डाग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट दस्ते को भी बुलाया गया।
हत्या के बाद बाग में फेंका शव
कलुई खेड़ा बछरावां निवासी 45 वर्षीय सुंदर उर्फ मामा अपनी बहनोई राजाराम के यहां पिछले 20 वर्षों से रहरहे थे। सुंदर का विवाह नहीं हुआ था। शुक्रवार रात सुंदर खाना खाकर सोया हुआ था।रात में अज्ञात हमलावरों ने बरामदे में सो रहे अधेड़ की ईंट से कूच कर हत्या कर दी और शव को घर से करीब 100 मीटर दूर एक बाग में फेंक दिया।
चार टीमों को हत्याकांड के खुलासे के लिए लगाया गया
ग्रामीणों ने घटना की सूचना निगोहा पुलिस को दी। उधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर डीसीपी भी पहुंचे।मौके पर डाग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट दस्ते को बुलाया गया। डीसीपी विनीत जायसवाल ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर इस हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमो को लगाया गया है।
बरामदे और सीढ़ियों पर खून के छीटे और शव मिला बाग में
मृतक जहां बरामदे में सोया हुआ था और घर की छत सहित कई जगहों पर खून के छीटे पड़े थे और शव घर के बगल में एक बाग में मिला। पुलिस के मुताबिक घर में कई लोग थे लेकिन इतनी बड़ी वारदात हो गयी और घर वालो को भनक तक नही लगी, इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
