भारत ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीती, बारिश से प्रभावित मैच में 99 रन से हराया


भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया: गिल-अय्यर के शतक, राहुल-सूर्या ने भी जमाई फिफ्टी; अश्विन-जडेजा को 3-3 विकेट

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया। इस जीत से भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इतना ही नहीं, टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा है। यह भारतीय टीम की इस मैदान पर लगातार 7वीं जीत है। टीम ने यहां 7 मुकाबले ही खेले हैं।

रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए। 400 रन का टारगेट चेज करते हुए 28.2 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 400 का टारगेट

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए और कंगारुओं को 400 रन का टारगेट दिया।

यह भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, भारतीय टीम ने 2013 में बेंगलुरु में 383 रन का स्कोर बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारतीय ओपनर शुभमन गिल (104 रन) और श्रेयस अय्यर (105 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं, जबकि केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम से कैमरून ग्रीन ने 2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड, सॉन एबॉट और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला।

  • बारिश से बाधित दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हरा दिया है. भारत ने पहले खेलने के बाद श्रेयस अय्यर (105), शुभमन गिल (104) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 72) की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी के 9 ओवर के बाद बारिश आ गई और फिर ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 317 रनों का रिवाइज्ड टारगेट मिला. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 217 रन ही बना सकी. भारत के लिए गेंदबाजी में अश्विन और जडेजा ने कमाल किया. दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए.

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *