IND vs NZ, World Cup: भारत ने 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से धूल चटाई.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में विजय रथ पर सवाल भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करने उतरी. मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की दमदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस मैच में विराट कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा. न्यूज़ीलैंड 48.5 ओवर के बाद 327/10

वनडे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मेजबान भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर से सेमीफाइनल में आमने-सामने थीं। पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया था और फाइनल में जगह बनाई थी। इस बार भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया। अब भारतीय टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी। भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम सभी विकेट खोकर 327 रन ही बना पाई।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
