दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देकर टीम इंडिया दूसरी बार बनी T20 विश्व चैम्पियन


 

Photo Credit : BCCI
Photo Credit : BCCI

टीम इंडिया ने आखिरकार आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म कर लिया। टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया। इसके साथ ही टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनी। इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था।

https://x.com/insidenews24x7/status/1807121564451623146?s=19

बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 177 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना सकी।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *