तमिलनाडु में ट्रेन हादसा, बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई; मैसूर से दरभंगा जा रही थी गाड़ी


मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। रेलवे पुलिस के मुताबिक मौके पर बचाव कार्य जारी है।

Photo : PTI
Photo : PTI

मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस (12578) तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिससे कम से कम दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

यह घटना रात 8:27 बजे के आसपास उस वक्त हुई, जब एक्सप्रेस ट्रेन पोन्नेरी स्टेशन से गुजर रही थी. ट्रेन के लूप लाइन में एंट्री करते ही चालक दल को जोरदार झटका लगा. इसके बाद उसी लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टक्कर हो गई.

रेलवे पुलिस के अनुसार इस टक्कर के बाद ट्रेन में आग भी लग गई। फिलहाल तमिलनाडु पुलिस और एबुंलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

रेलवे पुलिस के मुताबिक इस हादसे के बाद बागमती एक्सप्रेस के कम से कम दो कोच पटरी से उतर गए हैं, फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

(ये खबर अपडेट की जा रही है)

 

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *