अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमे जानकारी मिली है कि दिल्ली के सीएम आतिशी को फर्जी केस बनाकर गिरफ्तार किया जाए. ईडी को कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं के खिलाफ रेड की जाए.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने इतने सारे काम किए इसलिए हम कह रहे हैं कि हमे ही वोट दो. हम अपने काम पर वोट मांग रहे हैं. वो (बीजेपी) सिर्फ गालियों और काम रोकने पर वोट मांग रहे हैं. हमने महिला सम्मान योजना, जिसके तहत हर महीन महिला को 2100 रुपये देने का ऐलान किया गया और जिसे लेकर दिल्ली की कैबिनेट 1000 रुपये देने को मंजूरी दे चुकी है, का ऐलान किया है. इससे महिलाओं को फायदा होगा.
अभी 3 या 4 दिन पहले हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि ED, CBI और इनकम टैक्स, तीनों एजेंसियों की मीटिंग हुई है. उसमें ऊपर से आदेश आए हैं कि कुछ भी फर्जी केस करके दिल्ली की सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जाए. मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ बहुत बड़ा आरोप लगा रहा हूं. – प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि हमारे कार्यकर्ता इस योजना के तहत घर-घर रजिस्ट्रेशन कराने आएंगे और तब सभी महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन असानी से करा सकेंगी. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जल्द ही चुनावों की घोषणा हो जाएगी और इस वजह से रजिस्ट्रेशन कराए जाने के बाद भी पैसे ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे. हालांकि, चुनाव खत्म होते ही सभी महिलाओं को इस योजना के तहत 2100 रुपये दिए जाएंगे.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
