लॉस एंजिल्स क्षेत्र में लगी आग से कम से कम पांच लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक संरचनाएं नष्ट हो गई हैं। आग को नियंत्रित करने के लिए 1,400 से अधिक अग्निशामकों को तैनात किया गया है। आग ने प्यासिफिक पलिसेड्स क्षेत्र में सबसे अधिक तबाही मचाई है।
वॉशिंगटन: अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग तबाही मचा रही है। आग लगने से अब तक कम से कम पांच लोगों की जान चली गई है और 1,000 से ज्यादा इमारतें जलकर राख हो चुकी हैं। लॉस एंजिल्स हॉलीवुड हस्तियों का घर माना जाता है। ऐसे में इसे हॉलीवुड के लिए भी बड़ा नुकसान माना जा रहा है। आग से हजारों लोगों को अपने घर और दुकानें छोड़कर भागना पड़ा है। खराब हालात को देखते हुए कैलिफोर्निया के गवर्नर गाविन निवसम ने आपातकाल की घोषणा की है।

लॉस एंजिल्स की आग को तेज हवाओं ने और ज्यादा भड़का दिया है। मंगलवार को शुरू हुई आग 112 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण बेकाबू हो गई। इससे फायरफाइटर्स के लिए आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। हवाओं के कारण हवाई जहाजों से आग बुझाना मुश्किल हो गया। ऐसे में मंगलवार को इसे रोक दिया गया और बुधवार सुबह हवाई जहाजों ने फिर से आग बुझाने का काम शुरू किया है। जहाजों से पानी और आग बुझाने वाले रसायन गिराए जा रहे हैं।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
