Pakistan: पाकिस्तान में 9 ठिकानों पर हमला, आतंकियों के कैंप तबाह, सेना ने एयर स्ट्राइक की बताई पूरी कहानी


पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आर्म्ड फोर्सेज ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इसमें 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई है।

पहलगाम आतंकी हमले का 6-7 मई की दरमियानी रात भारतीय वायुसेना ने बदला ले लिया है। IAF ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकवादियों की 9 लोकेशंस पर बम बरसाएं, जिससे पूरा पाकिस्तान दहल गया है। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय वायुसेना, नौसेना और थल सेना का जॉइंट ऑपरेशन (Indian Army, Navy, Airforce) था। एक तरफ जहां IAF के लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्राइक की तो दूसरी ओर थल सेना की ओर से मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया। भारतीय सेना के हमलों की ताकत इतनी ज्यादा रही कि पाकिस्तानी एयर डिफेंस (Pakistani Air Defence System Failed) को इसकी कानों-कान खबर नहीं लगी कि भारतीय वायुसेना ने मिसाइलें (IAF Missile Attack) लॉन्च कर दी हैं। एयर स्ट्राइक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव ने कहा कि स्थिति संवेदनशील है। अभी और हमले भी किए जा सकते हैं, जिनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए जगहों को चुना था, और इन आतंकी ठिकानों पर जमींदोज कर दिया गया है। भारत की ओर से की गई इतनी भयानक कार्रवाई के पाकिस्तान सहम गया है। इसके चलते दहशत में आए पाकिस्तान ने आनन-फानन में कराची और लाहौर के एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इसके अलावा लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट को अगले 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। हमले के बाद पाकिस्तान ने मुजफ्फराबाद में ब्लैक आउट घोषित कर दिया था।

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की इस हमले की प्लानिंग में अहम भूमिका रहीं। पीएम मोदी नें पहलगाम आतंकी हमले के बाद NSA के साथ कई मीटिंग्स की थीं।

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *