भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना था। हालांकि, भारतीय टीम ने इस मैच में खेलने से इनकार कर दिया है।

विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को खेला जाना था। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने से इनकार कर दिया। बता दें कि, मंगलवार को युवराज सिंह की अगुआई वाली भारत चैंपियंस टीम ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
लीग राउंड में भी भारतीय टीम ने किया था पाकिस्तान से मैच का बहिष्कार
भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना था। हालांकि, शिखर धवन, इरफान पठान, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना जैसे दिग्गजों वाली भारतीय टीम ने इस मैच में खेलने से इनकार कर दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया है। इससे पहले भारत ने लीग राउंड के दौरान पाकिस्तान से मुकाबले का बहिष्कार किया था और खेलने से इनकार कर दिया था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एबी डिविलियर्स की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम ब्रेट ली की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम से 31 जुलाई को ही भिड़ेगी।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
