रायबरेली में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर दो युवकों ने स्वागत के दौरान हमला कर दिया। हालांकि, इस दौरान मौजूद उनके समर्थकों ने हमलावरों को पकड़ लिया और मारपीट की।
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का शहर के साथस मोटल चौराहा पर स्वागत हो रहा था। इस दौरान दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद समर्थकों ने दोनों युवकों को पीटा। पुलिस ने पिटाई करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। सीओ सदर अमित सिंह ने कहा पकड़े गए युवकों की अभी पहचान नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज होगा।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी प्रसाद ने कहा कि ये करणी सेना के नाम पर कीड़े-मकोड़े हैं। ये लोग खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ये बताता है कि योगी सरकार में गुंडे-माफियाओं के हौसले कितने बढ़े हुए हैं। वहीं, पुलिस की गिरफ्त में आए हमलावर ने कहा कि स्वामी लगातार सनातन का विरोध करते हैं इसलिए उन पर हमला किया।
सीओ अमित मिश्रा ने बताया कि दो लोगों को पूर्व मंत्री पर हमला करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
स्वामी प्रसाद लगातार विवादित टिप्पणियां करने के कारण चर्चा में रहते हैं। बुधवार को जब वह रायबरेली पहुंचे तो उनके कार्यकर्ताओं ने मोटल चौराहे पर उनका स्वागत किया। इसी दौरान दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया जिस पर वहां मौजूद उनके समर्थकों ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले- लोकतंत्र में हिंसा का स्थान नहीं
इस घटना पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला निंदनीय और शर्मनाक है। लोकतंत्र में विचारों से असहमति का समाधान बहस और संवाद है, हिंसा नहीं। इस तरह का कृत्य न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा पर भी चोट है। आजाद समाज पार्टी इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करती है साथ ही यूपी पुलिस से मांग करती है कि घटना के हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
