UPT20 में मैच फिक्सिंग की कोशिश, काशी रुद्रास टीम के मैनेजर को 50 लाख का ऑफर


यूपी टी-20 में मैच फिक्सिंग की कोशिश

◾ काशी रुद्रास टीम के मैनेजर को 50 लाख का ऑफर

◾ पुलिस मामले की जांच कर रही

◾ सबूतों के आधार पर होगी आगे की कार्यवाही

लखनऊ। राजधानी में चल रही यूपी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता पर मैच फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान को मैच फिक्स करने के लिए 50 लाख रुपये का ऑफर दिया गया है। मैनेजर की सूझबूझ से यह मामला सामने आया और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रही टी-20 लीग के दौरान हुई । मैनेजर अर्जुन को इंस्टाग्राम पर ‘वीपीएसएसट्ठनकरानी’ नमक

एक आईडी से संपर्क किया गया। सट्टेबाज ने उन्हें टीम के खिलाड़ियों की मदद से पैसे कमाने का लालच दिया और 50 लाख रुपये का भुगतान अमेरिकी डॉलर में करने का वादा किया। मैनेजर अर्जुन ने तुरंत इस ऑफर की जानकारी क्षेत्रीय भ्रष्टाचार निरोधक टीम के मैनेजर हरदयाल सिंह को दी। टीम की सलाह पर, अर्जुन ने बड़ी चालाकी से सट्टेबाज से और जानकारी जुटाई। उन्होंने सट्टेबाज को व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल करने के लिए कहा, जिसे रिकॉर्ड कर लिया गया।

सट्टेबाज ने यहां तक बताया कि टीम रेनेसां होटल में रुकी है और जैसे ही मैच शुरू होगा, उसका आदमी 1 करोड़ रुपये लेकर मैदान में मौजूद रहेगा। डील पक्की होने पर वह वहीं पर 50 लाख रुपये देगा। मैनेजर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, हरदयाल सिंह ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *