लखनऊ: सिक्योरिटी बॉस ग्रुप, एक तेज़ी से उभरती निजी सुरक्षा और फ़ैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी, अपने प्रमुख मोहम्मद अदनान के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रही है।
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए UPT20 लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में जहाँ मैदान पर खिलाड़ियों ने रोमांचक प्रदर्शन किया, वहीं मैदान के बाहर दर्शकों और गणमान्य अतिथियों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी निभाई सिक्योरिटी बॉस ग्रुप ने।
इस सिक्योरिटी मैनेजमेंट का नेतृत्व कर रहे थे मोहम्मद अदनान, जिन्होंने अपनी टीम के साथ पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हज़ारों दर्शकों की मौजूदगी वाले इस हाई-प्रोफ़ाइल मैच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए अदनान और उनकी टीम ने स्टेडियम के अंदर और बाहर सख़्त निगरानी रखी।
सुरक्षा प्रबंधन के तहत दर्शक प्रवेश द्वारों पर कड़ी जाँच, वीआईपी गैलरी की विशेष निगरानी, ड्रेसिंग रूम और स्टेडियम के आंतरिक क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों की तैनाती की गई। इसके अलावा भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था भी पहले से तैयार रखी गई थी।
मोहम्मद अदनान ने कहा कि “हमारी प्राथमिकता यही रही कि दर्शकों और खिलाड़ियों को पूरी तरह सुरक्षित माहौल मिले। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इतने बड़े आयोजन में सिक्योरिटी बॉस ग्रुप ने अपनी भूमिका सफलतापूर्वक निभाई।”
UPT20 फाइनल का सफल और सुरक्षित आयोजन इस बात का प्रमाण है कि पेशेवर सिक्योरिटी मैनेजमेंट किसी भी बड़े खेल आयोजन की रीढ़ होती है और मोहम्मद अदनान ने ये साबित किया है।
सिक्योरिटी बॉस ग्रुप उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों और आधुनिक सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराकर भरोसेमंद और पेशेवर सेवाओं के लिए जाना जाता है। कॉर्पोरेट दफ़्तरों और रिहायशी सोसायटियों से लेकर बड़े आयोजनों और औद्योगिक इकाइयों तक, सिक्योरिटी बॉस ग्रुप ग्राहकों की ज़रूरतों के मुताबिक़ विशेष सुरक्षा और फ़ैसिलिटी मैनेजमेंट सेवाएँ प्रदान करता है।
कंपनी के मिशन पर बात करते हुए मोहम्मद अदनान ने कहा कि आज सुरक्षा केवल गार्ड और गेट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तकनीक-आधारित और मानव-केंद्रित समाधान का संयोजन है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य मानव सतर्कता को आधुनिक निगरानी प्रणालियों के साथ जोड़ना है ताकि हमारे ग्राहक पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकें। हम लगातार अपने प्रशिक्षण मॉड्यूल को वैश्विक मानकों के अनुसार उन्नत कर रहे हैं।”
यह ग्रुप अपने अनुशासित स्टाफ़, संकट प्रबंधन की तत्परता और सामुदायिक सुरक्षा पर ज़ोर देने के लिए भी जाना जाता है। सुरक्षा सेवाओं के अलावा कंपनी ने हाउसकीपिंग, फ़ैसिलिटी मैनेजमेंट, इवेंट सुरक्षा और तकनीकी निगरानी समाधान के क्षेत्र में भी क़दम बढ़ाए हैं, जिससे यह व्यापक सुरक्षा ज़रूरतों के लिए एक संपूर्ण समाधान प्रदाता बन गई है।
शहरी विकास की तेज़ रफ़्तार और पेशेवर सुरक्षा सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए, विशेषज्ञों का मानना है कि सिक्योरिटी बॉस ग्रुप जैसी कंपनियाँ निजी सुरक्षा सेवाओं में नए मानक स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएँगी।
Report by : Danish Ateeq Khan
Video Journalist: Utkarsh Kumar
#upt20league #ekana #teamindia #upca
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
