Abbas Mukhtar Ansari फिर बने विधायक, विधायकी बहाली के लिए अब्बास ने हाई कोर्ट में दाखिल की थी याचिका


मऊ विधानसभा सीट से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल हो गई है। उच्च न्यायालय ने एमपी-एमएलए कोर्ट के दोषसिद्धि आदेश को निलंबित किया जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने सदस्यता बहाल की। चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने के कारण उन्हें दोषी ठहराया गया था। न्यायालय के फैसले के बाद सीट रिक्त घोषित की गई थी जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

Abbas Ansari (File Photo)
Abbas Ansari (File Photo)

लखनऊ। सुभासपा के टिकट पर मऊ से विधायक निर्वाचित होने के बाद विधान सभा सदस्यता गंवाने वाले अब्बास अंसारी ने अपनी विधायकी बहाल करने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने राज्य सरकार, प्रमुख सचिव विधान सभा सचिवालय, भारत निर्वाचन आयोग और जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मऊ को पक्षकार बनाया है। उधर विधान सभा सचिवालय ने उनकी विधान सभा सदस्यता बहाल कर दी है। प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप कुमार दुबे की ओर से सोमवार को जारी की गई अधिसूचना के माध्यम से एक जून को उनकी सीट को रिक्त घोषित करने की अधिसूचना को निरस्त कर दिया है।


अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 👇

https://www.instagram.com/reel/DOWM8p-E8VL/?igsh=enE0eWRvMGZ6d2N5


गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने उनके विरुद्ध एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट द्वारा पारित दोष सिद्ध के आदेश को निलंबित कर दिया था। अब्बास मऊ के पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र हैं। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अब्बास को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।

अब्बास वर्ष 2022 में जब मऊ सीट से विधान सभा चुनाव जीते थे, तब सुभासपा व सपा का चुनावी गठजोड़ था। सीट वितरण समझौते में सपा के अब्बास अंसारी को सुभासपा ने अपने टिकट पर चुनाव लड़ाया था। एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से 31 मई को उन्हें दोषी ठहराने और दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाने के बाद एक जून को रविवार को विधान सभा सचिवालय खोलकर उनकी सीट रिक्त घोषित की गई थी। मऊ सीट पर उप चुनाव कराने की तैयारी थी।

अब्बास ने अपनी सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने अब्बास के विरुद्ध पारित दोष सिद्ध के आदेश को 20 अगस्त को निलंबित कर दिया था। विधान सभा सचिवालय ने हाई कोर्ट के निर्णय पर विधिक राय ली। 18 दिन बाद उनकी सदस्यता उसी तिथि से बहाल कर दी गई है। विधान सभा सचिवालय ने उनकी सीट रिक्त करने की एक जून की अधिसूचना को निरस्त कर दिया है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


One thought on “Abbas Mukhtar Ansari फिर बने विधायक, विधायकी बहाली के लिए अब्बास ने हाई कोर्ट में दाखिल की थी याचिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *