IND-A बनाम AUS-A : इकाना में मौसम हुआ साफ तो कंगारुओं ने कर दी रनों की बारिश, सैम कोंस्टास ने छक्के से ठोकी सेंचुरी, गेंदबाजों की होती रही धुलाई, देखते रहे श्रेयस अय्यर


इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट लखनऊ में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में उनके ओपनर सैम कोंस्टास ने पहली पारी में शतक ठोक डाला।

  • सैम कोंस्टास और कैंपबेल केलावे ने पहले विकेट के लिए 198 रन जोड़े 

  • कप्तान नाथन मैकस्वीनी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए 

  • बारिश के कारण पहले सत्र का खेल पूरी तरह से धुल गया और मुकाबला 3 घंटे देरी से शुरू हुआ 

Photo : Inside News 24x7
Photo : Inside News 24×7

लखनऊ: ऑस्ट्रेलिया-A इस वक्त 2 मैच की टेस्ट और 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए भारत के दौरे पर है। पहला अन-ऑफिशियल टेस्ट मैच आज यानी 16 सितंबर से लखनऊ में खेला जा रहा है। इस मैच में कंगारू टीम के विस्फोटक ओपनर सैम कोंस्टास ने शतक ठोक दिया है। लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे सैम कोंस्टास ने इंडिया ए के खिलाफ पहले ही दिन कमाल की बल्लेबाजी की और आगामी एशेज सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ए ने शानदार बल्लेबाजी की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 5 विकेट पर 337 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर सैम कोंस्टास (109 रन) ने शतक जड़ा, जबकि कैंपबेल केलावे (88 रन) और कूपर कोनोली (70 रन) ने अर्धशतक बनाए। इसके अलावा लियाम स्कॉट 47 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की। हर्ष दुबे ने कप्तान नाथन मैकस्वीनी (1) और शतकवीर कोंस्टास (109) को आउट किया। कोंस्टास ने 114 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं खलील अहमद ने ओलिवर पिएके (2) को पवेलियन भेजा।

भारत-ए की ओर से हर्ष दुबे ने 3 विकेट झटके, जबकि खलील अहमद और गुरनूर बरार को 1-1 सफलता मिली।

Photo : Inside News 24x7
Photo : Inside News 24×7

छक्के के साथ पूरी की सेंचुरी

सैम कोंस्टास ने अपना शतक 122 बॉल पर पूरा किया। उन्होंने 35वें ओवर में लॉन्ग ऑन के ऊपक छक्का लगाकर सेंचुरी ठोकी। शतक लगाने के बाद उन्होंने अपना सेलिब्रेशन में हेल्मेट उतारा। बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर सैम कोंस्टास ने अपना शतक पूरा किया। बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा ने ही उन्हें उनके ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट मैच में आउट किया था। हालांकि, 109 रन बनाकर सैम कोंस्टास आउट हो गए। उन्होंने 144 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। कोंस्टास को हर्ष दुबे ने चलता किया।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *