IND A VS AUS A; भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से पराजित करके दो मैचों की सीरीज एक शून्य से जीती


इकाना स्टेडियम में टेस्ट मैच का चौथा दिन. केएल राहुल ने 150 रन किए पूरे.

लखनऊ : भारत की ए टीम और ऑस्ट्रेलिया की ए टीम के बीच इकाना स्टेडियम में टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने 150 रन पूरे कर लिए हैं. साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा करके दो मैचों की सीरीज एक शून्य से जीत ली है.

चौथे दिन का मैच शुरू होने पर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए 158 रनों की आवश्यकता थी. भारत के सात विकेट शेष थे. राहुल के साथ में साईं सुदर्शन भी 98 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे. भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 261 रन बना लिए थे. भारतीय टीम ने कल के अपने स्कोर से आगे खेलना शुरू किया तो कल के नाट आउट बल्लेबाज मानव 5 रन बनाकर आउट हो गए. उनको टॉड मर्फी ने बोल्ड किया. इसके बाद में केएल राहुल और साईं सुदर्शन ने लगातार टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. भारत को जीत के लिए 40 रनों की जरूरत है और छह विकेट शेष थी. इसी दौरान ध्रुव जुरैल के रूप में भारत का पांचवां विकेट गिर गया. ध्रुव जुरैल 56 रन बनाकर आउट हुए.

गुरुवार शाम तक भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने 74 रन की नॉट आउट पारी खेलकर यह सुनिश्चित किया था कि भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चौथे दिन का खेल रोमांचक हो. इकाना स्टेडियम में मैच के तीसरे दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 185 रन पर समाप्त हो गई थी. भारतीय टीम को जीत के लिए इस मैच में 412 रनों की आवश्यकता है. भारत ने तीसरे के दिन के खेल की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए थे. टीम को जीत के लिए आखिरी दिन 243 रनों की आवश्यकता है और 8 विकेट शेष थे. केएल राहुल ने 74 रन बनाने के बाद खुद को रिटायर हर्ट घोषित किया था. वे अंतिम दिन मानव के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए लौट आए.

भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया तो उसका पहला विकेट 85 रन के स्कोर पर गिरा और एन. जगदीशन 36 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने पांच चौके लगाकर 36 रन बनाए. टॉड मर्फी की गेंद पर उन्हें ओलिवर ने कैच आउट किया. इसके बाद में केएल राहुल ने साई सुदर्शन के साथ मोर्चा संभाला. केएल राहुल ने 92 गेंदों में 74 रन बनाए नौ चौके मारे. इसी स्कोर पर वे रिटायर हर्ट हो गए. इसके बाद में देवी दत्त पाडिकल 5 रन बनाकर और मानव सुथार एक रन बनाकर नॉट आउट थे.

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *