मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, रोजर बिन्नी को किया रिप्लेस; पूरी लिस्ट यहां देखें


BCCI New President मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजीव शुक्ला अपने पुराने उपाध्यक्ष पर बने है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के मौजूदा अध्यक्ष और भारत के पूर्व स्पिनर रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष हैं। उनका केएससीए अध्यक्ष पद का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। देवजीत सैकिया सचिव पद पर बने रहे जबकि प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव बनाया गया।

BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए बॉस
BCCI New President: मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए बॉस

BCCI को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है – BCCI ने मिथुन मन्हास को नया प्रेसीडेंट चुन लिया है। पिछले कई दिनों से मिथुन मन्हास के नाम की चर्चा चल रही थी। अब उनके नाम पर मुहर लग गई है।बता दें, मिथुन मन्हास दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। मुंबई में 28 सितंबर को वार्षिक आम बैठक (AGM) के समापन के बाद मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI का प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मिथुन मन्हास के BCCI प्रेसीडेंट बनने की जानकारी एक्स पर दी। जितेंद्र सिंह ने लिखा- मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI का नया प्रेसीडेंट घोषित किया गया है। जम्मू-कश्मीर के सुदूर इलाकों में से एक, पूर्व डोडा जिले के लिए, जो संयोग से मेरा अपना गृह जिला भी है, यह रविवार कितना सौभाग्यशाली रहा। कुछ ही घंटों के अंतराल में पहले किश्तवाड़ की एक बेटी शीतल वर्ल्ड चैंपियन बनकर उभरी और उसके तुरंत बाद मिथुन को BCCI प्रेसीडेंट चुन लिया गया।

पहली बार अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

45 साल के मिथुन मन्हास BCCI के शीर्ष पद पर आसीन होने वाले सिर्फ तीसरे क्रिकेटर बने हैं। उन्होंने रोजर बिन्नी की जगह ली। इससे पहले रोजर बिन्नी और सौरव गांगुली ही क्रिकेटर के तौर पर BCCI के बॉस रह चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मिथुन मन्हास प्रेसीडेंट बनने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

मिथुन मन्हास 12 अक्टूबर 1979 को जम्मू-कश्मीर में जन्मे और 1997-98 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9714 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 45.82 का रहा। उन्होंने 27 शतक और 49 अर्धशतक भी जड़े। उन्होंने 130 लिस्ट-ए मैचों में 4126 रन बनाए जिसमें 5 शतक और 26 अर्धशतक लगाए। उनके नाम 91 T20 मैचों में 1170 रन दर्ज हैं। उन्होंने 70 विकेट भी चटकाए। IPL में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया और कुल 55 मैचों में 514 रन बनाए।

BCCI New Officials List

  • अध्यक्ष- मिथुन मन्हास
  • उपाध्यक्ष- राजीव शुक्ला
  • सचिव-देवजीत सैकिया
  • कोषाध्यक्ष- रघुराम भट्ट
  • संयुक्त सचिव- प्रभतेज भाटिया
  • आईपीएल चेयरमैन- अरुण धूमल, अमोल मजूमदार

मेंस सेलेक्शन कमेटी का एलान

अजीत अगरकर (चेयरपर्सन)

शिव सुंदर दास

अजय रत्र

आर पी सिंह और प्रज्ञान ओझा ( ये दोनों दिग्गजों को सेलेक्शन कमेटी अभी जोड़ा गया)

महिला सेलेक्शन कमेटी का भी एलान

  • सुश्री अमिता शर्मा (अध्यक्ष)
  • सुश्री श्यामा डे
  • सुश्री सुलक्षणा नाइक
  • सुश्री जया शर्मा; और
  • सुश्री श्रवणति नायडू

    जुनियर क्रिकेट कमेटी का भी एलान

    • श्री एस शरथ (अध्यक्ष)
    • श्री हरविंदर सोढ़ी
    • श्री पथिक पटेल
    • श्री कृष्ण मोहन
    • श्री राणादेब बोस

WPL कमेटी में कौन-कौन शामिल?

  • श्री जयेश जॉर्ज; (अध्यक्ष)
  • श्री मिथुन मन्हास
  • श्री राजीव शुक्ला
  • श्री देवजीत सैकिया
  • श्री प्रभातेज भाटिया
  • श्री ए रघुराम भट्ट
  • सुश्री मधुमती लेले
  • श्री संजय टंडन
  • श्री आर. आई. पलानी
  • श्री अरुण सिंह धूमल

इन्फ्रास्ट्रक्चर समिति में निम्नलिखित सदस्य होंगे:

  • श्री रोहन जेटली (अध्यक्ष)
  • श्री मिथुन मन्हास
  • श्री राजीव शुक्ला
  • श्री देवजीत सैकिया
  • श्री प्रभातेज भाटिया
  • श्री ए रघुराम भट्ट
  • श्री अनिरुद्ध चौधरी
  • श्री सना सतीश बाबू.

Mithun Manhas Cricket Career

  • मिथुन मन्हास दाएं हाथ के बैट्समैन, जिन्होंने जरूरत पड़ने पर आर्म-स्पिन गेंदबाजी करके विकेट दिलाए।
  • उन्होंने फर्स्ट क्लास में 1997-98 सीजन में डेब्यू किया।
  • उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 9714 रन बनाए, जिसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल।
  • उन्होंने लिस्ट-ए मैच में 130 मैत खेले और टी20 में 91 मैच
  • मन्हास ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम की कप्तानी की। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2007-8 का सीजन दिल्ली को दिलाया। उस सीजन उन्होंने 921 रन बनाए थे।
  • उन्होंने कभी सीनियर भारतीय नेशनल टीम में नहीं खेला, क्योंकि मिडिल ऑर्डर स्पॉट के लिए काफी कॉम्पिटेशन रहा। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों को मौका मिला।
  • आईपीएल में मिथुन ने दिल्ली डेयरवेल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और सीएसके लिए खेला। 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *