India vs Australia (IND vs AUS) 5th T20 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच भी बारिश से धुल गया। भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच भी बारिश से धुल गया। भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
बारिश की वजह से पांचवां टी20 नहीं हो सका। भारत की बल्लेबाजी के दौरान 4.5 ओवर में खेल रोक दिया गया था। इसके बाद खेल नहीं हो सका और अंपायर ने मैच को बेनतीजा घोषित किया। इस तरह टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश से धुल गया था।
दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, तीसरा और चौथा टी20 भारत ने अपने नाम किया। तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने पांच विकेट और चौथे टी20 में 48 रन से जीत हासिल की थी। यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथी द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत है।
इससे पहले भारत ने 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से, 2022 में तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से, 2024/25 में पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से और अब 2025 में पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हराया है।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
