न्यूजीलैंड ने कटाया फाइनल का टिकट: सीफर्ट और एलेन ने तोड़ा दक्षिण अफ्रीका का सपना, पहली ट्रॉफी का इंतजार बढ़ा


SA vs NZ T20 WC Semi Final 2026: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बना ली है और वह खिताब से एक कदम दूर है। न्यूजीलैंड का फाइनल में सामना भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

गेंदबाजों के बाद टिम सीफर्ट और फिन एलेन की शानदार साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका ने मार्को यानसेन के दमदार प्रदर्शन से 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड के लिए सीफर्ट और एलेन ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। यह दूसरी बार है जब कीवी टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम ने 2021 में खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

दक्षिण अफ्रीका को लगे शुरुआती झटके

बल्लेबाजों के लिए कठिन पिच पर न्यूजीलैंड के आफ स्पिनर कोल मैकोंची और बाएं हाथ के स्पिनर रचिन रवींद्र ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। पहले गेंदबाजी चुनने वाली न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने दूसरे ओवर में ऑफ स्पिनर मैकोंची को गेंद सौंपी जिन्होंने मैच में एक ही ओवर डाला लेकिन क्विंटन डिकॉक (10) और रेयान रिकेल्टन (0) को लगातार दो गेंदों पर आउट किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंद में 34 रन बनाए लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। उन्हें जेम्स नीशाम ने आउट किया। रचिन ने एडेन मार्करम (18) और डेविड मिलर (छह) को पवेलियन भेजा। ब्रेविस के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 77 रन था।

यानसेन ने चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा

दक्षिण अफ्रीका की लड़खड़ाती पारी को मार्को यानसेन ने संभाला। यानसेन ने 30 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। यानसेन ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 73 रन जोड़े। पारी के आगे बढ़ने के साथ ही ओस की भूमिका अहम हो गई और स्ट्रोक्स खेलना आसान लगने लगा। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में शामिल यानसेन ने अपनी पारी में पांच छक्के लगाए और अधिकांश छक्के दर्शक दीर्घा की 15वीं पंक्ति के पार गए जिससे उनके दमखम और टाइमिंग का पता चलता है। उन्होंने 19वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन को दो छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीका टीम ने आखिरी दो ओवर में विकेट गंवाए और टीम 170 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।

फिन एलन की आंधी में दक्षिण अफ्रीका उड़ गई

Finn Allen, The fastest ever ICC Men’s T20 World Cup century (100* off 33)
Finn Allen, The fastest ever ICC Men’s T20 World Cup century (100* off 33)

न्यूजीलैंड ने शान से फाइनल में प्रवेश किया है. यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को जीत मिली है. फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ा है. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है. दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी बार फाइनल में जगह नहीं बना पाई. चोकर्स का टैग दक्षिण अफ्रीका पर है ही. एकतरफा अंदाज में रौंदते हुए न्यूजीलैंड ने रिकॉर्ड रन चेज किया और रिकॉर्ड बुक को तहस-नहस कर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *