भारत और इंग्लैंड के बीच आज मुंबई के वानखेड़े में जबरदस्त भिड़ंत हुई. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम के सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में इंग्लैंडकी तरफ से जैकब बेथल ने ताबड़तोड़ बल्लबाजी करते हुए मैच को आखिर तक लेकर गए और आखिर में टीम इंडिया ने बाजी मारी. एक समय लग रहा था भारत यह मुकाबला हार जाएगी. लेकिन, बुमराह और पांड्या ने भारत को इस रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 7 रनों से जीत मिली है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लिश टीम की ओर से जैकब बेथल ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए मैच को आखिर तक ले गए. हालांकि, अंतत: बाजी टीम इंडिया ने मारी, जिसमें सबसे बड़ा योगदान जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के किफायती ओवर का रहा है. एक समय लग रहा था कि सैम करन और जैकब बेथल भारत के हाथों से मुकाबला छीन लेंगे. फिर हार्दिक पांड्या ने सैम करन का विकेट झटकर दोनों की साझेदारी को तोड़ा और फिर भारतीय टीम ने मुकाबले को यहां से अपने ग्रिफ्त में ले लिया और इंग्लैंड 20 ओवर खेलकर भी 246 रन बना पाई और भारत ये मुकाबला जीत गई. इस जीत के साथ टीम इंडिया टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है.जहां उसका मुकबाल 8 मार्च को न्यूजीलैंड से खेला जाएगा.

भारत की ताबड़तोड़ बैटिंग
गुरुवार (5 मार्च) को इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.उनके इस फैसले को भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह गलत साबित करते हुए पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया है. अब इंग्लिश टीम को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहंचने क लिए 254 रनों की दराकर है. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा संजू सैसमन ने 89 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा शिवम दुबे ने 43 रन बनाए. फिर बची कसर को हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने पूरी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 253 तक पहुंच दिया.

भारत के पास खास मौका
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर अपने नाम पर एक कीर्तिमान स्थापित कर लिया है. श्रीलंका के बाद बतौर होस्ट नेशन टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया दूसरा देश बन चुका है.
बेथेल का शतक भी नहीं दिला सका जीत
भारत ने सैमसन की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने भी मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और जैकब बेथेल ने शतक लगाया, लेकिन टीम फिर भी लक्ष्य से पीछे रह गई। इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने सात रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। बेथेल 48 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।
अक्षर का कैच और बुमराह के स्पैल ने पलटा पासा
लक्ष्य का पीछा करते हुए बेथेल ने इंग्लैंड की टीम को सुखद स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था। असंभव लग रहे लक्ष्य को बेथेन बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे, लेकिन एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने स्पैल से इंग्लैंड को चौंका दिया। भारत अगर फाइनल में जगह बना सका तो इसका श्रेय बुमराह और अक्षर पटेल को जाता है।
बुमराह इस मैच में अपना पहला ओवर डालने आए। उनके सामने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक थे जो बेहतरीन फॉर्म में थे। ब्रूक की मंशा थी कि बुमराह पर शुरू से ही दबाव बनाया जाए और उन्होंने बाउंड्री के लिए शॉट लगाया। हालांकि, अक्षर पटेल भागकर शानदार कैच लपकने में सफल रहे जिससे ब्रूक सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर यहीं नहीं रुके और उन्होंने विल जैक्स का कैच पकड़ने में बेहतरीन फुर्ती दिखाई। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स को आउट कराया। अक्षर पटेल ने शानदार कैच लपका।

18वें ओवर में पिछड़ा इंग्लैंड
इंग्लैंड को 18 गेंदों में 45 रन चाहिए थे और कप्तान सूर्यकुमार ने यह अहम ओवर डालने के लिए बुमराह को भेजा। आमतौर पर बुमराह 19वां ओवर डालने आते हैं, लेकिन इस मैच में रणनीति बदली गई। बुमराह भी अपने कप्तान की उम्मीदों पर खरे उतरे और उन्होंने महज छह रन दिए। 18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 215 रन था और उसे 12 गेंदों पर 39 रन चाहिए थे।
आखिरी दो ओवर की कहानी
- 19वां ओवर डालने हार्दिक पांड्या आए।
- बेथेल ने हार्दिक की पहली गेंद पर छक्का लगाया और महज 45 गेंदों पर शतक पूरा किया।
- दूसरी गेंद पर एक रन आया और तीसरी गेंद पर सैम करन तिलक को कैच थमा बैठे।
- जैमी ओवरटन नए बल्लेबाज के तौर पर उतरे और उन्होंने चौथी गेंद पर एक रन लिया।
- बेथेल ने फिर पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक ओवरटन को दी। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं आया।
अब आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर बेथेल थे।
- भारत के लिए 20वां ओवर डालने शिवम दुबे आए जिन्हें इस मैच में पहली बार गेंद सौंपी गई।
- पहली गेंद पर दो रन चुराने के चक्कर में बेथेल अपने विकेट गंवा बैठे।
- दूसरी और तीसरी गेंद पर एक-एक रन आया। शिवम ने अगली गेंद वाइड फेंकी।
- चौथी गेंद पर आर्चर ने छक्का लगाया और दुबे ने फिर अगली गेंद वाइड डाल दी।
- आर्चर ने पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए, लेकिन मैच इंग्लैंड के हाथ से निकल चुका था।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
