लखनऊ के 3 पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म, हंगामा:पंप कर्मियों से नोकझोंक, पुलिस की निगरानी में बिक रहा ईंधन


लखनऊ के इंदिरानगर, बादशाहनगर और पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है। पंपों पर फ्यूल इन प्रोग्रेस का बोर्ड लगा दिया गया है। पॉलिटेक्निक चौराहे पर पेट्रोल खत्म होने पर पंप कर्मियों से लोगों की नोकझोंक हो गई। कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

Image: Inside News 24x7
Image: Inside News 24×7

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। शहर के ज्यादातर पंपों पर लंबी लाइनें लगी हैं। हजरतगंज स्थित तलवार पेट्रोल पंप पर 3 घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार के बावजूद लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहा है। रंजन पेट्रोल पंप पर सुबह से ही भारी भीड़ है।

Image: Inside News 24x7
Image: Inside News 24×7

इस स्थिति को देखते हुए कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस तैनात हो गई है। एडीएम सप्लाई ज्योति गौतम पंपों का निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति जारी है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। जितनी आवश्यकता हो उतना ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं। उन्होंने पंप संचालकों को भी निर्देश दिया है कि वाहनों के अलावा किसी भी बड़ी टंकी या कंटेनर में पेट्रोल-डीजल न दें।


पॉलिटेक्निक चौराहे पर पेट्रोल खत्म। कुछ पेट्रोल पंप पर कर्मियों से नोक झोंक कर रहे थे। पुलिस ने पहुंच कर लोगों को हटाया।

लंबी लाइनों ने बढ़ाई ट्रैफिक की समस्या

तलवार पेट्रोल पंप के बाहर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइन लगने से आसपास के इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण स्थानीय लोगों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विराम खंड तीन में पेट्रोल भरवाने आए एडवोकेट विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के बात को सुनकर लोग परेशान हैं। लोग पेट्रोल स्टोर करना शुरू कर चुके हैं और 800–900 रुपये से कम का पेट्रोल कोई नहीं ले रहा है।

Image: Inside News 24x7
Image: Inside News 24×7


अमौसी एयरपोर्ट से पेट्रोल भरवाने आए प्रदीप ने बताया कि उन्हें रास्ते में दो जगह पेट्रोल नहीं मिला, इसलिए वे विभूति खंड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे।

पॉलिटेक्निक स्थित समर्थ फिलिंग सेंटर के मैनेजर एसपी पांडे ने बताया कि उनके पास अब केवल 4000 लीटर पेट्रोल ही बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि कल से पेट्रोल की सप्लाई वाली गाड़ी नहीं आई है, जिसके चलते यह स्थिति बनी हुई है और पंप पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *