लखनऊ के बीकेटी में अवैध मिट्टी खनन का बड़ा खुलासा प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद माफियाओं के हौसले बुलंद


 

Image : Raj BKT
Image : Raj BKT

राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। क्षेत्र के बाबा पुरवा गांव में देर रात बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध खनन पिछले कई दिनों से लगातार जारी है और इसमें क्षेत्रीय लेखपाल की कथित मिलीभगत भी बताई जा रही है।

Graphical Representation
Graphical Representation

बताया जा रहा है कि खनन माफिया रात के अंधेरे में डंपर और जेसीबी मशीनों की मदद से खुलेआम मिट्टी का दोहन कर रहे हैं। इससे न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है।

हाल ही में प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीएम और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में तड़के सुबह छापेमारी की थी, जिसमें आधा दर्जन डंपर और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया गया था। हालांकि, इसके बावजूद खनन का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार बेखौफ जारी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन खनन माफियाओं के खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई करता है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *