
लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना सीतापुर रोड स्थित रिवान्टा होटल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार वाहन ने महिला को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सैरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे जांच में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
