
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में बुधवार (15 अप्रैल) को मोती महल रेस्टोरेंट और गीतांजलि शोरूम में एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटें उठती देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

कूड़े के ढेर में लगी आग
आशियाना के पावर हाउस चौराहे के पास विवेक प्लाजा में मोती महल रेस्टोरेंट और गीतांजलि शोरूम है। शोरूम के बाहर कूड़े के ढेर में आग लग गई। जिससे बाहर लगे एसी में ब्लास्ट होने से आग भड़क गई। एसी के आउटर यूनिट से उठी चिंगारी ने आग को तेजी से फैलाया।
जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत रेस्टोरेंट के किचन के पास से हुई, जिसके बाद लपटें फैलते हुए शोरूम तक पहुंच गईं।

दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। इसके अलावा दो अन्य गाड़ियां बुलाई गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने की घटना के चलते इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
