BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट के लिए भारत की 15 सदस्यीय महिला टीम का एलान कर दिया है


BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच यह रेड बॉल मैच 10 से 13 जुलाई के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. मुकाबले के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया गया है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना का सौंपी गई है. 

15 सदस्यीय स्क्वॉड में तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा और बाएं हाथ की स्पिनर एन श्री चरानी को शामिल किया गया है. नंदनी ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है. दूसरी तरफ श्री चरानी ने भारत के लिए एक भी टेस्ट नहीं खेला है.

वहीं टीम में स्नेह राणा, हरलीन देयोल और प्रतीका रावल की वापसी हुई है. तीनों ही खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है. इसके अलावा लंबे वक्त से इंजरी के चलते बाहर रहने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया की भी वापसी हुई है.

टीम में हुए तीन बदलाव 

बताते चलें कि मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए इकलौत टेस्ट के लिए चुनी गई टीम की तुलना में इस बार स्क्वॉड में 3 बदलाव किए गए हैं. वैष्णवी शर्मा, उमा छेत्री और अमनजोत कौर की जगह नंदनी, यस्तिका और श्री चरानी को टीम का हिस्सा बनाया गया है.

इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, हरलीन देयोल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा.

भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड (महिला टीम)

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 15 टेस्ट खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारत ने बढ़त हासिल करते हुए 3 में जीत दर्ज की है. दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने सिर्फ 1 मुकाबला ही अपने नाम किया है. दोनों के बीच बाकी के 11 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए.

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *