बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या:नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी, TMC कार्यकर्ताओं पर मर्डर का आरोप


सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ
सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 11.30 बजे के करीब गोली मारकर हत्या की गई है। घटना नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके की है।

पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Image Sourced
Image Sourced

वारदात को सिलसिलेवार समझिए

  • शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो घर जा रहे थे। जेस्सोर रोड पर दोहारिया इलाके के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।
  • हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई। गोलियां रथ के सीने में लगीं। उन्हें तुरंत पास के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  • इस हमले में रथ के ड्राइवर समेत 2 लोग जख्मी हुए हैं। उनका भी इलाज जारी है।

मध्यमग्राम के लिए रवाना हुए शुभेंदु अधिकारी

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भी चंद्रनाथ रथ प्रचार अभियान से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। मामले की सूचना मिलने के बाद शुभेंदु अधिकारी मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए हैं।

कार के शीशे से सटाकर मारी गोली

हमलावर पीछा करते हुए आए, गाड़ी रुकवाई और फिर लगातार गोलियां चलाईं। चश्मदीदों के मुताबिक चंद्रनाथ कुछ लोगों के साथ मौजूद थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने 3 राउंड फायरिंग की। कार के शीशे से सटाकर उन्हें गोली मारी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विस्तृत जानकारी मिलते ही ख़बर को अपडेट किया जाएगा.

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *