लखनऊ यूनिवर्सिटी: छात्रा पर प्रोफेसर परमजीत सिंह ने मिलने के लिए बनाया दबाव, ऑडियो सामने आने पर FIR दर्ज, हुई गिरफ्तारी


लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर परमजीत सिंह ने बीएससी फाइनल इयर की एक स्टूडेंट को फोन किया और छुट्‌टी से वापस आने का दबाव बनाया। प्रोफेसर ने कहा- ‘डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। एग्जाम से पहले घर से आ जाओ। यहां पेपर तुम्हें दे देते हैं।’

छात्रा से प्रोफेसर ने पूछा कि बच्चा, मम्मा ठीक हैं? इस पर छात्रा कहती है कि हां, ठीक हैं। इसके बाद प्रोफेसर उसे छुट्टी से जल्दी वापस आने को कहते हैं। बाद में फोन कटने पर वह ऑडियो में बोलती है- ये मुझे बुला रहे हैं। मुझे पेपर नहीं चाहिए। मुझे फिर से मोलेस्ट (उत्पीड़न) करना चाहते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह की तस्वीर। पुलिस ने लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस से रात में हिरासत में हसनगंज थाने ले गई
असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह की तस्वीर। पुलिस ने लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस से रात में हिरासत में हसनगंज थाने ले गई

ऐसे ही दो ऑडियो सामने आए हैं। दूसरे ऑडियो में प्रोफेसर कह रहे हैं- मैं तुम पर फिदा हूं, धोखा मत देना प्लीज। इस मामले को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है। साथ ही केस दर्ज करने के लिए पुलिस से भी शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को शुक्रवार रात हिरासत में भी ले लिया।

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया, मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। इस संबंध में जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, जूलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो.अमिता कनौजिया ने कहा- ऑडियो संज्ञान में आया है। मैंने भी सुना है। आवाज उन्हीं प्रोफेसर की लग रही है।

जूलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो. अमिता कनौजिया की तस्वीर
जूलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो. अमिता कनौजिया की तस्वीर

परीक्षा नियंत्रक ने पुलिस को शिकायत दी

लखनऊ यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रो.राकेश द्विवेदी ने बताया-

ऑडियो सामने आने के बाद परीक्षा नियंत्रक की तरफ से आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ हसनगंज थाने को FIR दर्ज कराने की शिकायत दी गई है। इसके अलावा विशाखा कमेटी के तहत गठित इंटरनल कंप्लेंट कमेटी ने भी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बहुत जल्द कार्रवाई होगी।

परीक्षा नियंत्रक ने अपनी शिकायत में कहा- 14 और 15 मई 2026 की रात जूलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह और एक छात्रा के बीच हुई आपत्तिजनक बातचीत की तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं।

प्रोफेसर ने छात्रा को अनुचित प्रस्ताव दिए और निजी फायदे के लिए विश्वविद्यालय की परीक्षा के दो पेपर आउट करने की बात कही। यह परीक्षा की गोपनीयता और छात्रा की गरिमा के खिलाफ गंभीर मामला है। ऑडियो रिकॉर्डिंग की पेन ड्राइव शिकायत पत्र के साथ सौंपी गई।

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *