श्री अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए चलेगी। सुरक्षा कारणों से इस बार यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई है, जिसे नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर शिव भक्तों में खूब उत्साह है और बाबा बफार्नी के दर्शनों के लिए तैयारियां तेजी से कर रहे हैं। श्री अमरनाथ यात्रा 2026 3 जुलाई से 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन तक 57 दिनों के लिए चलेगी। जिसको लेकर लुधियाना से हजारों शिवभक्तों ने पंजीकरण करवा दिया हुआ है ताकि वे 3 जुलाई से शुरु होने वाले श्री अमरनाथ यात्रा में जा सकें और बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें।
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को 14 किलोमीटर से 43 किलोमीटर तक की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष की उम्र के श्रद्धालुओं को इस तीर्थयात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
यात्रा मार्ग पर नहीं उड़ेंगे हेलीकॉप्टर
इस बार श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने कुछ नियमों में बदलाव किया है। क्योंकि हर वर्ष होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री पैदल , घोड़ों से और नीलग्रंथ से पंचतरणी तक ,पहलगांव से पंचतरणी तक हवाई मार्ग से यात्रा करते थे। लेकिन इस बार श्री अमरनाथ यात्रा प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई है। सुरक्षा कारणाें से यात्रा मार्ग को नो फलाइंग जोन घोषित किए जाने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
घोड़ों और पालकी का लेना पड़ेगा सहारा
प्रशासन की ओर से यह हवाई यात्रा यात्रियों की सुरक्षा के मददेनजर बंद कर दी है और इस बार तीर्थयात्री के लिए पैदल, घोड़ों के द्वारा या पालकी से यात्रा कर सकेंगे। श्री अमरनाथ यात्रा प्रशासन की ओर से यात्रियों को श्राइण बोर्ड के नियमों की पालना करने की अपील की। कि सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए श्रद्धा, सेवा व संयम के साथ यात्रा करें।
अपना यात्रा परमिट साथ रखें। निर्धारित मांगों का ही उपयोग करें। स्वच्छता बनाएं रखें, कचरा न फैलाएं। श्री अमरनाथ यात्रा पर यात्री पवित्र तीर्थ की यात्रा करने के इरादे से जाएं और हर हर महादेव और अपनी श्री अमरनाथ यात्रा 2026 सुरक्षित यात्रा सफल यात्रा बनाएं।

About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

