Lucknow : Omaxe Builders द्वारा मुख्य मार्ग बंद किए जाने पर फूटा जनाक्रोश, सरस्वती पुरम के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन का ऐलान


लखनऊ – सरस्वती पुरम, सरसवां क्षेत्र में अर्जुनगंज मुख्य हाईवे से होकर गोमती नगर विस्तार-7 को जोड़ने वाले 60 फीट चौड़े मुख्य मार्ग को कथित रूप से Omaxe द्वारा खोदकर बंद किए जाने के विरोध में क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने इसे जनसुविधाओं पर सीधा हमला बताते हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि यह मार्ग वर्षों से हजारों परिवारों के आवागमन का प्रमुख रास्ता रहा है। मार्ग बंद होने से न केवल दैनिक यातायात प्रभावित हुआ है, बल्कि विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा आपातकालीन सेवाओं को भी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के सड़क को खोदकर बंद करना जनहित की अनदेखी और नागरिक अधिकारों का उल्लंघन है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग विधिवत रूप से Lucknow Development Authority (LDA) द्वारा स्वीकृत एवं पारित सड़क है, जो हजारों निवासियों की दैनिक आवाजाही का प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क बंद होने से क्षेत्रवासियों को गंभीर आवागमन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन कर मार्ग को तत्काल पुनः खोलने तथा प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

यह मार्ग विधिवत रूप से Lucknow Development Authority (एलडीए) द्वारा स्वीकृत एवं पारित सड़क है, जो हजारों निवासियों की दैनिक आवाजाही का प्रमुख संपर्क मार्ग है
यह मार्ग विधिवत रूप से Lucknow Development Authority (एलडीए) द्वारा स्वीकृत एवं पारित सड़क है, जो हजारों निवासियों की दैनिक आवाजाही का प्रमुख संपर्क मार्ग है

इसी मुद्दे को लेकर रविवार सुबह 10 बजे सरस्वती पुरम, अर्जुनगंज पावर हाउस के निकट क्षेत्रवासियों द्वारा जन आक्रोश एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद किए गए मार्ग को तत्काल खोला जाए तथा आम जनता के आवागमन को सुचारु बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि विकास परियोजनाओं के नाम पर जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता और किसी भी निजी संस्था को आमजन के अधिकारों का हनन करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

विरोध प्रदर्शन का विवरण:
समय: प्रातः 10:00 बजे
स्थान: सरस्वती पुरम, अर्जुनगंज पावर हाउस के निकट, लखनऊ

संपर्क सूत्र:
महेश मिश्रा – 8887729313
डॉ. विनोद तिवारी – 9415022002
आशीष पांडेय – 7054111980

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *