About Us


डिजिटलीकरण दुनिया भर में एक नया मंत्र है। जिसने पूरे विश्व को अपने विराट स्वरूप से कवर कर लिया है। आज दुनिया का कोई भी देश और मीडिया ऐसा नहीं है जो इससे प्रभावित होकर इसके रंग में न रंगा हो। डिजिटलीकरण यानी हम जो बात कहना चाहते हैं उसे कंप्यूटर की भाषा में लिखकर इस तरह एक सिरे से दूसरे सिरे तक पहुंचा देना कि उस संदेश में कोई भी या किसी भी रूप में बदलाव न हो। समाचार स्रोतों में समाचार पत्रों, टीवी से लेकर आई-पैड, टैबलेट और अंततः मोबाइल फोन तक में इस दौरान क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। नई मीडिया के साथ चलने की इस दौड़ में शामिल रह कर insidenews24x7.inने लगातार हर बदलाव को आगे बढ़कर अपनाया है। इतना ही नहीं insidenews24x7.in ने भारत में विश्वसनीयता के मापदंड पर खरा उतर कर खुद को सबसे ‘लोकप्रिय समाचार वेबसाइट’ के रूप में स्थापित किया है। ऑनलाइन मंच अब सबसे तेज़ समाचार माध्यमों में से एक माना जाता है और ऑनलाइन वेबसाइटें पाठकों तक पहुंचने की होड़ में जुटी हैं। लेकिन insidenews24x7.in अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है। पूरी दुनिया के ग्लोबल विलेज के रूप बदलने के इस दौर में पाठकों तक सूचना व समाचार पहुंचाने की दिशा में insidenews24x7.in का अतुलनिया योगदान है |