
25 दिसंबर की रात लखनऊ में देखने को मिला एक अद्भुत नजारा। एक स्क्रैप एरोप्लेन जो कि अब इस्तेमाल में नहीं है वह दिखा लखनऊ की इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की रोड पर। इनसाइड न्यूज़ को बताया गया यह एरोप्लेन मुंबई से गोरखपुर के रास्ते आसाम जा रहा है। वहां बनेगा इसमें होटल।
एयरप्लेन को देखने के लिए रोड और पुल पर उमड़ी लोगों की भीड़। तकरीबन एक से डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद अभी भी एरोप्लेन पुल से नीचे नहीं उतर पा रहा है।
रात का वक्त होने के कारण निकल रही हैं बस और ट्रक जिससे लग रहा है जाम। 5 घंटे की मेहनत के बाद भी नहीं निकल पाया जहाज़ अभी शहर से, इनसाइड न्यूज़ की टीम ड्राइवर के साथ है और शहर से निकलने के लिए ड्राइवर को दिखा रही है रास्ते।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
