
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं. अनंत अंबानी की शादी के बाद अब पेरिस ओलंपिक की तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों के बीच अनबन की अफवाहें तेज हो गई हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या पब्लिक अपीयरेंस में साथ नजर नहीं आते, जिसकी वजह से लोग ये मान रहे हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. हालांकि इस बीच वायरल हुए एक वीडियो ने सभी को चौंका दिया है. इस वीडियो में अभिषेक कथित तौर पर ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह ऐश्वर्या से तलाक ले रहे हैं.
वीडियो में तलाक की बात
वायरल हो रहे इस वीडियो डीपफेक बताया जा रहा है. जिसे एआई टूल्स के जरिए अभिषेक के वीडियो के साथ वॉइस को सिंक करके बनाया गया है. वीडियो में कथित तौर से अभिषेक ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैंने और ऐश्वर्या ने इस जुलाई में डिवॉर्स लेने का फैसला लिया है. ये आराध्या की खातिर है.
https://www.instagram.com/reel/C9zcdLqoUfP/?utm_source=ig_embed&ig_rid=dfa14a02-d519-490b-a0b8-a41c422f48f4
यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी
हालांकि वीडियो को देखकर ये साफ समझ आ रहा है कि ये फेक है और इसे एआई टूल्स की मदद से बनाया गया है. वीडियो और वॉइंस आपस में मैच नहीं हो रहे. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस तरह की अफवाह फैलाने वालों को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं. कुछ लोगों ऐसे लोगों पर कार्रवाई की भी मांग की है.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
