कॉमेडी रोल हो या ट्रेजिक मूवी हो या फिर किसी ऑफ बीट जोनर वाले शो को अपने दम पर आगे बढ़ाना हो, इस युवा ने हर बार अपनी काबिलियत को साबित किया है. क्या आपने पहचाना कि ये युवा कौन है.

थियेटर ने बॉलीवुड को कई नायाब एक्टर और एक्ट्रेस दिए हैं. जिसने मंच पर अपनी ताकत को साबित कर दिया वो सितारा पर्दे पर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है. ये युवा भी ऐसे ही सितारों में से एक है जिसने संघर्ष तो बहुत किया लेकिन जब हुनर दिखाने का मौका मिला तब ऐसी पहचान बनाई कि देखने वाले मुरीद होते चले गए. कॉमेडी रोल हो या ट्रेजिक मूवी हो या फिर किसी ऑफ बीट जोनर वाले शो को अपने दम पर आगे बढ़ाना हो, इस युवा ने हर बार अपनी काबिलियत को साबित किया है. क्या आपने पहचाना कि ये युवा कौन है.
14 साल से नहीं किया डिनर
थियेटर में झंडे गाड़ने के बाद सिनेमा और ओटीटी पर अपनी धाक जमा रहा ये युवा है मनोज बाजपेयी. जो सिनेमा से लेकर ओटीटी का टैलेंटेड स्टार बन चुका है. द फैमिली मैन बनना हो या स्पेशल 26 का अफसर, बस ये एक बंदा ही काफी है हर फिल्म में छाप छोड़ने के लिए. मनोज बाजपेयी जिस काबिलियत के साथ एक्टिंग करते हैं उसी शिद्दत के साथ अपनी फिटनेस का भी ख्याल रखते हैं. मनोज बाजपेयी ने फिट दिखने और बने रहने के लिए पिछले 14 सालों से डिनर नहीं किया. असल में वो रात में देर से कुछ भी खाने से बचते हैं. आमतौर पर लेट इवनिंग में हल्का फुल्का और पौष्टिक खाना ही खाते हैं.
संघर्ष के दौरान देखे बुरे दिन
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
